फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री की शादी में हुए शामिल अखिलेश यादव, मिलने के लिए जुटे कार्यकर्ता

Sun, 20 Apr 2025 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की पुत्री कौमुदी के विवाह समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की पुत्री कौमुदी के विवाह समारोह में शामिल हुए। प्रयागराज से कार द्वारा सहसों स्थिति शिवाजी गार्डन हिमांशु गेस्ट हाउस में उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

लगभग आधे घंटे तक यहां रहे। इसके बाद कार से वापस प्रयागराज चले गए। इस दौरान अपने नेता से न मिल पाने के कारण चिलचिलाती धूप में खड़े कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई रही।

इस मौके पर प्रतापपुर विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, सुरेश यादव, अनीता श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर, अनीता श्रीवास्तव, महाबली यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकताओं के घर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के यहां विवाह समारोह से लौटते वक्त झूंसी में पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भी गए। यहां पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यहां अखिलेश ने पार्टी कार्यकताओं को अभी से ही आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने की बात कही। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक गदा भी सौंपा।

पूर्व सीएम अखिलेश प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के यहां शादी समारोह से लौटते वक्त तकरीबन 4:30 बजे आवास विकास कॉलोनी योजना संख्या दो स्थित पार्टी कार्यकर्ता देवबोस के घर पहुंचे। देव बोस की मां ने पूर्व सीएम की आरती उतारी। इसके बाद वे विकास यादव के घर भी पहुंचे और वहां उनकी बीमार मां का हाल-चाल पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें