फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : एयरपोर्ट पर दो दिन से खड़े बंगलूरू, दिल्ली के विमान उड़े, अन्य सभी उड़ानें रही निरस्त

Sat, 30 Dec 2023 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते कुछ दिन से खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते विमान, रेलवे व रोडवेज बस सेवा पर खासा असर पड़ा है। शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट नहीं आई। इस दौरान 29 दिसंबर की शेड्यूल सभी उड़ानें रद्द रहीं।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम की वजह से पिछले दो दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट पर खड़े इंडिगो के दो विमानों को आखिरकार शुक्रवार को उड़ान की अनुमति दे दी गई। एक ने दिल्ली के लिए तो दूसरे विमान ने बंगलूरू के लिए उड़ान भरी। हालांकि, इसके अलावा प्रयागराज एयरपोर्ट पर अन्य किसी भी विमान का आवागमन नहीं हुआ। इस दौरान इंडिगो की मुंबई, भोपाल, भुवनेश्वर, देहरादून और लखनऊ उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। बंगलुरू और दिल्ली से भी विमान यहां नहीं आया।

विज्ञापन



बीते कुछ दिन से खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते विमान, रेलवे व रोडवेज बस सेवा पर खासा असर पड़ा है। शुक्रवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर कोई भी फ्लाइट नहीं आई। इस दौरान 29 दिसंबर की शेड्यूल सभी उड़ानें रद्द रहीं। यहां बुधवार से खड़े दिल्ली और बंगलूरू के विमान को शुक्रवार को उड़ान की अनुमति मिली। इन दोनों विमान से कुल 373 यात्री सवार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें