फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रयागराज एयरपोर्ट की ऊंची छलांग, ग्राहक संतुष्टि मामले में देश में मिली आठवीं रैंक

Thu, 25 Jul 2024 02:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यात्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर ही एयरपोर्ट की रैंक निर्धारित की जाती है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे अलग-अलग होता है और दोनों की ही अलग सूची जारी की जाती है। इस वर्ष जनवरी से जून तक हुए सर्वे की रिपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी की है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक उपलब्धि दर्ज हुई है। ग्राहक संतुष्टि मामले में प्रयागराज एयरपोर्ट अब देश में दसवें की जगह आठवें स्थान पर आ गया है। प्रयागराज एयरपोर्ट की यह अब तक की सर्वोच्च रैंक है। इस सूची में प्रदेश का बरेली एयरपोर्ट आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि इस बार गोरखपुर, देहरादून को भी अखिल भारतीय स्तर पर आठवीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा प्रत्येक छह माह में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। इस दौरान जनवरी से जून एवं जुलाई से दिसंबर तक की अवधि में सर्वे के आधार पर एएआई अपनी रिपोर्ट जारी करता है। इस सर्वे में एयरपोर्ट पर ही यात्रियों से वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में पूछा जाता है।

यात्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर ही एयरपोर्ट की रैंक निर्धारित की जाती है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे अलग-अलग होता है और दोनों की ही अलग सूची जारी की जाती है। इस वर्ष जनवरी से जून तक हुए सर्वे की रिपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी की है।
विज्ञापन


इसमें सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वाले 61 एयरपोर्ट को शामिल किया गया है। इस सूची में पहले स्थान पर राजमुंदरी एयरपोर्ट है। जबकि दूसरे स्थान पर गग्गल (कांगड़ा), तीसरे स्थान पर लेह, चौथे स्थान पर मदुरै और पांचवें स्थान पर विशाखापट्टनम एयरपोर्ट है।

विज्ञापन

ग्राहक संतुष्टि मामले में प्रदेश के एयरपोर्ट की रैंक

एयरपोर्ट का नाम - अखिल भारतीय रैंक
बरेली - 06
प्रयागराज -08
गोरखपुर - 08
आगरा - 37
कानपुर - 44
अयोध्या - 45

30 से ज्यादा पैरामीटर पर लिया गया यात्रियों का फीडबैक

ग्राहक संतुष्टि सूचकांक के तहत जनवरी से जून 2024 तक घरेलू उड़ान वाले 61 एयरपोर्ट पर एएआई की टीम ने वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में यात्रियों का फीडबैक लिया। इसमें 30 से ज्यादा बिंदुओं के बारे में बात हुई। इसमें एयरपोर्ट में पार्किंग सुविधा, बैगेज कार्ट/ट्रालियों की उपलब्धता, सुरक्षा जांच की संपूर्णता, सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय, रेस्तरां/खाद्य सुविधाएं, चेक इन पंक्ति में प्रतीक्षा समय, चेक इन स्टाफ की दक्षता, टॉयलेट की स्वच्छता आदि के बारे में यात्रियों का फीडबैक लिया गया।

घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट की सूची में प्रयागराज को देश में आठवीं रैंक मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। हमारा आगे भी प्रयास रहेगा कि प्रयागराज एयरपोर्ट की रैंक में और सुधार आए। महाकुंभ को लेकर एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य चल रहा है। कुंभ से पहले कुछ और शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होगी। - फर्रुख अहसन, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें