फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : कोरोना के बाद पहली बार 300 से कम विमानों का आवागमन

Sat, 02 Aug 2025 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ के मौके पर एयरपोर्ट जहां देश के सर्वाधिक 20 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हो गया था, वहीं अब यहां विमानों एवं यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ गई है। जुलाई 2025 में एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब यहां माह भर में 291 विमानों की ही आवाजाही हुई।
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के मौके पर एयरपोर्ट जहां देश के सर्वाधिक 20 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हो गया था, वहीं अब यहां विमानों एवं यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ गई है। जुलाई 2025 में एयरपोर्ट निर्माण के बाद यह पहला मौका है जब यहां माह भर में 291 विमानों की ही आवाजाही हुई। कोरोना के बाद विमानों की आवाजाही की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

विज्ञापन


तमाम शहरों की सीधी विमान सेवा बंद होने के बाद जून 2020 के बाद यह पहला मौका है जब जुलाई 2025 में विमानों की आवाजाही का आंकड़ा 300 के नीचे आ गया। आने वाले दिनों में भी यात्रियों का आंकड़ा ज्यादा बढ़ता दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के समर शेड्यूल में एक भी नई उड़ान प्रयागराज से शुरू नहीं हो रही है।

एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही जनवरी 2019 में शुरू हुई। तब से अब तक कोरोना के दौरान अप्रैल 2020 में लॉकडाउन की वजह से एक भी विमान का आवागमन नहीं हुआ था। मई 2020 में 36 तो जून 2020 में 236 विमानों की आवाजाही हुई थी। उसके बाद से अब यह पहला मौका है जब प्रयागराज एयरपोर्ट में पिछले माह जुलाई में 300 से कम विमानों का आवागमन हुआ। वहीं, जुलाई 2024 में 536 विमानों का आवागमन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

79 माह के सफर में सिर्फ चार बार 300 से कम विमानों की आवाजाही

एयरपोर्ट के 79 माह के अब तक के सफर में अब तक सिर्फ चार ऐसे मौके आए हैं जब यहां विमानों की संख्या 300 के नीचे कम रही। अब तक कोरोना के दौरान अप्रैल से जून 2020 तक ही 300 से कम विमानों का आवागमन हुआ।

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। उड्डयन मंत्री से जल्द ही बात की जाएगी कि प्रयागराज से ज्यादा से ज्यादा शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो। - प्रवीण पटेल, सांसद एवं चेयरमैन, प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति

एयरपोर्ट निर्माण के बाद जुलाई के आंकड़े

माह ------- कुल विमान
जुलाई, 25 ------- 291

जुलाई, 24 ------- 536
जुलाई, 23 ------- 672

जुलाई, 22 ------- 658
जुलाई, 21 ------- 556

जुलाई, 20 ------- 324
जुलाई, 19 ------- 398
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें