ऐसे में 350 यात्रियों से बढ़कर अब वर्तमान टर्मिनल की 850 यात्रियों की क्षमता हो गई है। टर्मिनल की क्षमता बढ़ने के साथ ही विमानन कंपनियों ने यहां से पूर्व में बंद की गई फ्लाइटें एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी की है। 15 दिसंबर के बाद अहमदाबाद, इंदौर, देहरादून और कोलकात्ता उड़ान शुरू की जा सकती है।
महाकुंभ के पूर्व देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है। पूर्व में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में यहां से पुणे, जयपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, जम्मू, गोवा, नागपुर, पटना, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल एवं इंदौर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने के बारे में बताया जा चुका है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अब महाकुंभ के पूर्व इन सभी शहरों के लिए सीधी विमान सेवा का शुरू होना तय है। शुरुआत अहमदाबाद, कोलकाता, देहरादून और इंदौर सेवा से शुरू हो सकती है।
महाकुंभ के पूर्व कई शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होगी। विमानन कंपनियां इस दिशा में प्रयासरत हैं। जैसे ही शेड्यूल जारी होगा, उसके बारे में अवगत कराया जाएगा।
- फर्रुख अहसन, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट
अभी इन शहरों के लिए है सीधी फ्लाइट
एलाइंस एयर : दिल्ली, बिलासपुर
इंडिगो : बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, भुवनेश्वर, रायपुर, लखनऊ, हैदराबाद
अकासा एयर : मुंबई