वहीं दूसरी ओर ट्रेन संचालन शनिवार को कुछ सुधरा जरूर दिखाई दिया। प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन समय से पहले प्रयागराज जंक्शन पहुंच गई। इसी तरह बीकानेर-प्रयागराज पांच मिनट, मेरठ सिटी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दस मिनट, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर और देहरादून-सूबेदारगंज, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समय पर पहुंची।
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 1.30 घंटे, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत 1.55 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 10.25 घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन 1.10 घंटे, जोधपुर-हावड़ा 1.30 घंटे, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा 1.05 घंटे तक विलंबित रही। इसी तरह रात में यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की 22 बसों का संचालन हुआ।