फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : अकासा के दिल्ली, बंगलूरू विमान को नहीं मिल रही हरी झंडी

Fri, 07 Jun 2024 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विमानन कंपनी अकासा एयर ने पिछले माह 25 मई को ही प्रयागराज-मुंबई फ्लाइट का संचालन शुरू किया। इस विमान के शुरू होने के पूर्व ही अकासा से प्रयागराज- दिल्ली, प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान का संचालन शुरू होना था।
विज्ञापन
अकासा एयर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से विमानन कंपनी अकासा को दिल्ली और बंगलूरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करनी है, लेकिन यहां वायु सेना द्वारा इसे हरी झंडी नहीं दी जा रही है। यह हाल तब है जब नागर विमानन निदेशालय ( डीजीसीए) के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने इसका स्लॉट स्वीकृत कर दिया है। इस बीच इंडिगो की बंगलूरू फ्लाइट के फेरे कम कर दिए जाने से यात्री भी निराश हैं।

विज्ञापन


विमानन कंपनी अकासा एयर ने पिछले माह 25 मई को ही प्रयागराज-मुंबई फ्लाइट का संचालन शुरू किया। इस विमान के शुरू होने के पूर्व ही अकासा से प्रयागराज- दिल्ली, प्रयागराज-बंगलूरू उड़ान का संचालन शुरू होना था। डीजीसीए ने इन दोनों शहरों का स्लॉट अकासा को मुंबई उड़ान के पहले ही आवंटित कर दिया था, लेकिन यह दोनों ही विमान अब तक शुरू नहीं हो सके हैं, जबकि मुंबई उड़ान शुरू हो चुकी है।

डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद भी अकासा एयर की बंगलूरू-दिल्ली को लेकर कहा जा रहा है कि वायुसेना ने अब तक इसकी अनुमति नहीं दी है। इसी वजह से इसकी समय सारिणी जारी नहीं हो पा रही है। एयरपोर्ट निदेशक राजेश कुमार का कहना है कि जैसे ही अनुमति मिल जाती इस विमान की समय सारिणी अकासा द्वारा जारी कर उसका संचालन शुरू दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि दो वर्ष पूर्व बंद हुई प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट एक बार फिर से शुरू होगी। विमानन कंपनी इंडिगाे ही उसका संचालन इसी माह कर सकती है। कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो ने उसका स्लॉट भी मांगा है। राहत भरी बात यह है कि डीजीसीए और प्रयागराज एयरपोर्ट ने इस विमान के संचालन को अपनी मंजूरी दे दी है। अब जैसे ही कोलकाता एयरपोर्ट की ओके आएगी, इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

कोलकाता उड़ान की संभावित समय सारिणी

कोलकाता-प्रयागराज - सुबह 6.45- 9.25 बजे

प्रयागराज-कोलाकाता -दोपहर 2.10- शाम 4.10 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें