एयरपोर्ट में काॅमर्शियल स्टॉल महंगे हैं, इसलिए सांसद ने एयरपोर्ट प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने को कहा है ताकि स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं पर आर्थिक बोझ भी न बढ़े और यात्रियों को सस्ती दर में गंगा जल भी उपलब्ध हो जाए। सांसद के अनुसार उनका पूरा प्रयास रहेगा कि इसी वित्तीय वर्ष यात्रियों को एयरपोर्ट में पैक्ड गंगाजल मिलने लगे।
एयरपोर्ट में यात्री पैक करा सकेंगे गंगाजल
संगम स्नान के बाद अपने साथ गंगा जल लाने वाले श्रद्धालु जिन्हें हवाई यात्रा करनी है वह एयरपोर्ट में उसकी पैकिंग भी करवा सकेंगे। यहां एक निजी संस्था की ओर से रैपिंग मशीन लगाई गई है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो प्लास्टिक की दो से पांच लीटर वाली कैन में गंगाजल लेकर आते है। रैपिंग मशीन से गंगाजल पैक होने के बाद उसे लगेज के साथ जमा किया जा सकेगा।