इन सभी 11 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार शाम से शुरू हुई थी। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे तक कुल 4647 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 2428 ने रजिस्ट्रेशन शुक्ल जमा किया था। वहीं, अगले पांच घंटों में शाम साढ़े छह बजे तक रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या बढ़कर 6472 और शुल्क जमा करने वालों की संख्या 3473 हो गई।
राज्य विवि में अगस्त में शुरू होगा प्री-पीएचडी कोर्स वर्क
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 से पहली बार पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रहे है। पीएचडी में नव प्रवेशित शोधार्थियों के लिए प्री-पीएचडी कोर्स वर्क अगस्त माह में शुरू कराया जाएगा। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क 12 से 14 सप्ताह का होगा। इसके बाद रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक होगी, जिसमें शोध प्रस्ताव रखे जाएंगे। कमेटी की मंजूरी के बाद पीएचडी शुरू करा दी जाएगी।