फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट : इंदौर के बाद अब रायपुर उड़ान भी होगी बंद, नहीं हो रही बुकिंग

Fri, 22 Sep 2023 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडिगो द्वारा प्रयागराज से रायपुर उड़ान की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। अभी सिर्फ 28 अक्तूबर 2023 तक के लिए ही बुकिंग की जा रही है। इसके बाद की तिथियों पर कनेक्टिंग फ्लाइट का ही विकल्प दर्शाया जा रहा है, जबकि रविवार 29 अक्तूबर से नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) का विंटर शेडयूल भी प्रभावी होने जा रहा है।
विज्ञापन
airport - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को देखते हुए जहां एक ओर देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा की तैयारी की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रयागराज से कई शहरों के लिए संचालित विमान सेवा एक-एक करके बंद की जा रही हैं। इस वर्ष कोलकाता, गोरखपुर फ्लाइट बंद हो चुकी है। अगले माह इंदौर की सेवा भी बंद हो जाएगी। इसी कड़ी में अब रायपुर उड़ान भी बंद होने जा रही है।

विज्ञापन


इंडिगो द्वारा प्रयागराज से रायपुर उड़ान की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। अभी सिर्फ 28 अक्तूबर 2023 तक के लिए ही बुकिंग की जा रही है। इसके बाद की तिथियों पर कनेक्टिंग फ्लाइट का ही विकल्प दर्शाया जा रहा है, जबकि रविवार 29 अक्तूबर से नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) का विंटर शेडयूल भी प्रभावी होने जा रहा है।

अब रायपुर उड़ान बंद होने से छत्तीसगढ़ जाने वाले लोगों का परेशान होना तय है। बता दें कि रायपुर के लिए विमान सेवा जून 2019 में शुरू हुई थी। तब 28 जून 2019 को इस विमान सेवा के उद्घाटन के मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे थे। 28 को ही प्रयागराज-कोलकाता उड़ान भी शुरू हुई थी। कोलकाता उड़ान अब तक दो बार बंद की जा चुकी है।

विज्ञापन

फिलहाल, रायपुर के लिए विमान सेवा बंद होने की खबर इंडिगो द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। वर्तमान में यह विमान हर रोज यहां से शाम 4:50 बजे उड़ान भरकर 6:25 बजे रायपुर पहुंच रहा है। वापसी में रायपुर से इसकी रवानगी सुबह 8:20 बजे होती है। इसके यहां पहुंचने का समय सुबह 9:55 बजे है। फिलहाल यह सेवा 28 अक्तूबर तक ही उपलब्ध है।

इस सेवा के बंद होने के बाद दिवाली और छठ पर्व के दौरान लोगों को दिक्कत हो सकती है। इस बारे में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की चेयरमैन एवं सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि वह अभी दिल्ली में है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उड़ान योजना के तहत शुरू हुई थी सेवा

प्रयागराज-रायपुर उड़ान सेवा मोदी सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत शुरू हुई थी। यहां से इस फ्लाइट का ट्रैफिक लोड भी बेहतर था। इंडिगो द्वारा यहां से एटीआर श्रेणी का विमान उपलब्ध करवाया गया था। 72 सीट वाला यह विमान वर्तमान में हर रोज संचालित हो रहा है। अब रायपुर सेवा पर विराम लगने के साथ ही यह इस वर्ष की चौथी उड़ान होगी जो बंद होने जा रही है। इस सेवा के बंद होने के बाद संगम नगरी का दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, भुवनेश्वर, लखनऊ, देहरादून, पुणे, बिलासपुर और भोपाल से ही सीधा हवाई संपर्क रह जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें