फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य बनने के बाद कौशल्यानंद गिरि कल आएंगी

Wed, 24 Nov 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य बनने के बाद पहली बार गुरुवार की शाम चार बजे प्रयागराज आ रही हैं। महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि (टीना माँ) के किन्नर कल्याण बोर्ड का सदस्य चुने जाने पर प्रथम नगर आगमन पर किन्नर/ ट्रांसजेंडर समाज व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत झूँसी पुल (सरदार पटेल संस्थान) पर किया जाएगा।
विज्ञापन


तत्पश्चात् भव्य जुलूस के साथ गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए अलोपीबाग से सिविल लाइंस होते हुए बैरहना में प्रवेश करेगा। जगह-जगह पर फूल माला से स्वागत किया जाएगा। वह आजमगढ़, जौनपुर से होते हुए झूंसी से सोहबितिया बाग व तुलाराम बाग मे व बैरहना में स्थानीय लोग महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि का भव्य स्वागत शानदार आतिशबाजी से किया जाएगा।

वैष्णवी नंदगिरि बनीं सदस्य
जिला स्तरीय किन्नर कल्याण बोर्ड प्रयागराज की सदस्य किन्नर अखाड़ा के महंत वैष्णवीनंद गिरि को मनोनीत किया गया है। वह एक सामाजिक, सहृदय और शिक्षित हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा की शिक्षाविद हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि ने वैष्णवी नंदगिरि को सदस्य बनाए जाने का स्वागत करते हुए बधाई दी। जिला स्तरीय किन्नर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक विकास भवन में संपन्न हुई जिसमें किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य वैष्णवीनंद गिरि ने सभी किन्नरों का मतदाता कार्ड , आधार कार्ड बनाए जाने एवं उनको सभी योजनाओं का लाभ दिए जाने की सरकार और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता पर संगोष्ठी आज 
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे से मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि हैं, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला स्तरीय किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य वैष्णवीनंद गिरि हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता आर्य कन्या शासी निकाय के चेयर पर्सन पंकज जायसवाल करेंगे। यह जानकारी विधालय की प्रधानाचार्या सुधा उपाध्याय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें