फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रयागराज में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े शख्स को मारी गोली

Tue, 12 Feb 2019 12:29 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
jhunsi murder
झूंसी के पटेल नगर गांव में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों नें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान राजदेव यादव (40) के रूप में हुई है। बदमाशों नें राजदेव को तीन गोलियां मारी। इस गोलीबारी में धीरज यादव नाम का हाकर भी जख्मी हो गया है। एक गोली उसके अंगूठे को छूते हुए निकल गयी।


 
विज्ञापन

jhunsi murder
पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया, और घटना पर तफ्तीश शुरु कर दी है। मारे गए राजदेव यादव बिजली विभाग के एक्सईएन की गाड़ी के चालक थे। शहर में इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बेखौफ बदमाशों का हौसला काफी बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।   
Next
AU ऐप में पढ़ें