शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे सरायइनायत पुलिस को सूचना मिली कि हंडिया की ओर से आ रही कार में काफी मात्रा में सोना लाया जा रहा है। सूचना पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट उड़न दस्ता विधानसभा क्षेत्र फूलपुर बृजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ थाने के सामने घेराबंदी कर उक्त कार को रोक लिया।
सरायइनायत थाने के सामने शुक्रवार की शाम एक कार से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया। तकरीबन चार सौ ग्राम सोना मिर्जापुर के दो व्यापारियों के पास से बरामद किया गया है। मौके पर सोने से जुड़े आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाने के कारण इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम तकरीबन चार बजे सरायइनायत पुलिस को सूचना मिली कि हंडिया की ओर से आ रही कार में काफी मात्रा में सोना लाया जा रहा है। सूचना पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट उड़न दस्ता विधानसभा क्षेत्र फूलपुर बृजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ थाने के सामने घेराबंदी कर उक्त कार को रोक लिया। कार की तलाशी ली गई तो कार सवार अनूप सोनी निवासी गनेशगंज, कटरा मिर्जापुर एवं सुनील सोनी निवासी जायसवाल कालोनी भैसहिया टोला कटरा, मिर्जापुर के पास से चार सौ ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए।
बरामद सोने की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये बताई गई है। आभूषण से संबंधित कागजात मांगने पर दोनों नहीं दिखा सके। कार्यकारी मजिस्ट्रेट बृजेश ने बरामद जेवरात जब्त कर आयकर अधिकारियों को सूचना दी थी। आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की।