फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः होटल मालिक से मांगी 50 हजार की रंगदारी

Mon, 20 May 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोतवाली के विवेकानंद मार्ग स्थित एक होटल के मालिक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई। रुपये न देेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। भुक्तभोगी का आरोप है कि शिकायत के बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। 
विज्ञापन


कोतवाली में विवेकानंद मार्ग पर होटल अमित पैलेस स्थित है। मालिक अमित अग्रवाल का आरोप है कि 18 मई की रात 8.20 मिनट पर बादशाही मंडी निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ उसके होटल में घुस आया।

इसके बाद होटल मालिक को धमकाते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मोबाइल भी छीन ले गए। आरोप है कि पूरी घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। साथ ही आरोपी पहले भी रुपये वसूल चुका है। भुक्तभोगी का आरोप है कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें