फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: 22 दिनों बाद भी इंजीनियर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, बढ़ाई गईं दवाएं

Sun, 24 May 2020 11:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

एसआरएन में भर्ती लूकरगंज निवासी इंजीनियर की पत्नी को 22 दिनों के बाद भी कोरोना के संक्रमण से मुक्ति नहीं मिली है। उनकी पांचवीं बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसको लेकर चिकित्सालय प्रशासन और मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों में थोड़ी चिंता है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने इंजीनियर की पत्नी के उपचार में एक और दवा बढ़ाई है, ताकि उनका इन्फेक्शन कम हो और वायरस से राहत मिल सके। 

विज्ञापन


कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि कोरोना के कुछ मामलों में ऐसा पाया गया है। कई लोगों में वायरस दो-तीन हफ्ते बाद भी बना रहा। मशहूर सिंगर कनिका कपूर में कोरोना के वायरस कई दिनों तक बने रहे। ये वायरसों के स्ट्रेन पर भी निर्धारित करता है। हो सकता है कि इंजीनियर की पत्नी में कोरोना के जो वायरस हों वो ज्यादा स्ट्रेन के हों, जिसकी वजह से वे लगातार पॉजिटिव आ रही हैं।

विज्ञापन

corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ कहना मुश्किल है और यह शोध का विषय है। इंजीनियर की पत्नी में कोरोना के संक्त्रस्मण को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक आईवेर मेल्टिन नामक एंटी पैरासाइट दवा की डोज बढ़ाई गई है।

आमतौर पर इसका इस्तेमाल खुजली और पेट में परजीवियों के संक्त्रस्मण को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन यह माना गया है कि यह कोरोना के मरीजों को ठीक होने में काफी हद तक कारगर है। इंजीनियर की पत्नी के साथ अभी उनकी सास भी कोरोना के संक्त्रस्मण में हैं। वह भी इंजीनियर की पत्नी के साथ ही एसआरएन में हैं। उनकी भी पांचवीं बार कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें