16 जनवरी की शाम हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। यहां दो गुटों में मारपीट हो गई थी जिसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट के दो युवकों को घेरकर ईंट-पत्थर व बेल्ट से हमला किया था।
खुल्दाबाद के लकड़ीमंडी मोहल्ले में तीन दिन पहले खुलेआम मारपीट के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने घटना में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से सात नाबालिग हैं। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की अनुमति से नाबालिग आरोपियों को खुल्दाबाद स्थित बाल सुधार गृह व अन्य को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
16 जनवरी की शाम हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। यहां दो गुटों में मारपीट हो गई थी जिसके बाद एक गुट ने दूसरे गुट के दो युवकों को घेरकर ईंट-पत्थर व बेल्ट से हमला किया था। पुलिस के पहुंचने पर यह बात सामने आई थी कि वीडियो में पिटते हुए दिखने वाले जीटीबी नगर निवासी अजल, अल्फाज, साहिल व अमन हैं। जिनकी तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो हमला करने वाले 12 लोगों की पहचान हुई। इनमें गौरव, अभय, शिवा, आकाश और गोलू के अलावा सात नाबालिग हैं। जिसके बाद इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि बाल आपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया। उधर अन्य आरोपियों को नैनी जेल भेज दिया गया है।