मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के भोलेगिरि मंदिर के पास शोहदे ने सरेशाम युवती का हाथ पकड़कर खींच लिया। युवती इतना डर गई कि उसने घरवालों से नहीं बताया, लेकिन वह रोती रही। जब घरवालों ने बहुत पूछा तो उसने पूरी बात बताई। 18 जुलाई को युवती के पिता की तहरीर पर मोहित जायसवाल के खिलाफ छेड़खानी तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
युवक को चाकू मारकर घायल किया
कैंट थाना क्षेत्र में द्रोपदी घाट के पास 18 जुलाई की शाम पड़ोसियों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इंस्पेक्टर कैंट ने बताया सीडीए पेंशन के पास रहने वाले जय सिंह यादव और उनके पड़ोसी परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
18 जुलाई की शाम विवाद को लेकर जय सिंह के बेटे श्याम को चाकू मार दिया। शाम को उसके घरवाले लहूलुहान हालत में थाने लाए। उसका उपचार कराकर पुलिस ने कल्लू पांडे और मूलचंद पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।