फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मिली लाश, हत्या का आरोप

Sun, 16 Jun 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत करने वाले अधिवक्ता का शव संदिग्ध दशा में शनिवार की देर शाम जोगापुर में मिला। आननफानन में पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिली पासबुक से उनकी पहचान हुई। बड़े भाई ने अधिवक्ता की पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के कोटिया निवासी अंजनी कुमार मिश्र (48) पुत्र सूर्यनारायण मिश्र प्रयागराज में उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते थे। वह प्रयागराज में ही रहते थे। दो दिन पहले वह अपने घर आए थे। शनिवार को वह ससुराल जौनपुर जाने की बात कहकर घर से निकले। देर शाम जोगापुर में वह हाईवे के किनारे पड़े मिले। राहगीरों की सूचना पर भंगवाचुंगी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में पुलिसकर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिली गैस पासबुक से नाम व पते की जानकारी हो सकी। मामले की जानकारी पर मृतक अधिवक्ता अंजनी मिश्र के बड़े भाई विजय हनुमान मिश्र परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंजनी की पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया। बताया कि अंजनी का पत्नी रेनू से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


वह दो बेटियों व एक बेटे को लेकर अपने मायके जौनपुर में रहती है। अंजनी को बच्चों से भी नहीं मिलने देती थी। शनिवार को वह जौनपुर ससुराल जाने की बात कहकर निकले थे। जोगापुर कैसे पहुंच गए, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। नगर कोतवाल ने बताया कि  परिवार के लोग क्या आरोप लगा रहे हैं, यह जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें