फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौकरी के साथ एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के महुली में बुधवार की देर रात 100 साल पुराना जर्जर मकान भर-भराकर ढह जाने से एक ही परिवार की छह लोगों की मौत से हर कोई दुखी है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हादसे में बचे अमन को नौकरी के साथ एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने प्रशासन से शहर के चिह्नित जर्जर मकानों की सूची सार्वजनिक करने की मांग उठाई। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर प्रशांतदेव शुक्ल, मोहम्मद इश्तियाक, वेदांत तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, काशी नारायण मिश्र, सरोज कश्यप, रविभूषण सिन्हा, मासूम हैदर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं सिराथू विधायक
प्रतापगढ़। शहर के महुली में हृदय विदारक घटना की सूचना पर रविवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने पीड़ित परिवार से मुुलाकात की। कहा कि पीड़ित परिवार की हर आवश्यकता पूरा करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। परिवार की सभी मांगों की पूर्ति की जानी चाहिए। वहीं, पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें