फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : मवेशी चोरों ने सिपाहियों पर बोला हमला, बरसाए ईंट-पत्थर, दो सिपाही घायल

Mon, 09 Nov 2020 07:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रविवार की रात भैंस चुराकर भाग रहे मवेशी चोरों ने रोकने पर फतनपुर थाने के दो सिपाहियों पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर बरसाकर सिपाहियों को घायल कर दिया। मौका पाकर बदमाश चोरी की भैंस लेकर भाग निकले। पुलिसकर्मी बदमाशों की खोजबीन करते रहे, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घायल सिपाहियों को अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


फतनपुर व रानीगंज थाना क्षेत्र में मवेशी चोरों का आतंक है। रविवार की रात चोर वाहन लेकर रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा निवासी गहरू के घर पहुंच गए। पशुशाला में बंधी भैंस खोलकर बदमाश ले जाने लगे। आहट पाकर पशुपालक के परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचाते हुए मवेशी चोरों को दौड़ा लिया। यह देख मवेशी चोर ईंट-पत्थर फेंकते हुए भाग निकले।

इसके बाद वह फतनपुर थाना क्षेत्र के बिच्छूर गांव निवासी राजबहादुर पाल के घर पहुंचे। पशुशाला से भैंस खोलकर वाहन पर लादने लगे। आहट पाकर राज बहादुर जाग गया। वह शोर मचाते हुए दौड़ पड़ा। बदमाश उसके ऊपर भी ईंट पत्थर फेंकते हुए भैंस वाहन पर लादकर फतनपुर की ओर भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी फतनपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद गीतानगर में सिपाही हरेंद्र व नकुल मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गए। वाहन रोकने के लिए दोनों सिपाही सड़क पर खड़े हो गए। मवेशी चोर करीब पहुंचते ही सिपाहियों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जिससे सिपाही हरेंद्र व नकुल का सिर फट गया। अचानक हुए जानलेवा हमले के बाद सिपाही पीछे हट गए और बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फतनपुर मौके पर पहुंचे और घायल सिपाहियों को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। एसओ फतनपुर ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। किसी पशुपालक ने घटना की तहरीर नहीं दी है। अभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। अधिकारियों से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क से न हटते तो सिपाहियों पर वाहन चढ़ा देते बदमाश

मवेशी चोरों को रोकने के लिए गीतानगर बाजार में तैनात सिपाही हरेंद्र व नकुल के पास असलहे थे। दोनों सड़क पर खड़े होकर बदमाशों को पकड़ने की तैयारी में थे। तेज गति से वाहन लेकर आ रहे मवेशी चोर कुछ दूरी से सिपाहियों पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। सिपाहियों ने असलहा तानकर उन्हें रोकने की कोशिश की ,लेेकिन बदमाशों के वाहन की स्पीड कम न हुई। यदि दोनों सिपाही सड़क से न हटते तो बदमाश उन पर वाहन चढ़ा देते। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें