फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक माह बाद ही बाजार में आएगा बेल्हा का आलू 

Mon, 09 Nov 2020 01:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
जिले में पैदा होने वाले आलू के लिए अभी एक माह इंतजार करना होगा। आलू की अगैती फसल पंद्रह दिसंबर के बाद ही बाजार में आएगी। इसके बाद ही आलू के दाम कम होने की संभावना जताई जा रही है। तब तक लोगों को बाहर से आने वाले आलू के भरोसे ही रहना होगा। 
विज्ञापन


जिले में हर साल करीब 87 हजार मीट्रिक टन आलू की पैदावार होती है। इस बार किसानों ने 31 हजार टन आलू कोल्ड स्टोरेज में डंप कर रखा था। जिले में विकासखंड लक्ष्मणपुर, मानधाता, गौरा, शिवगढ़ में आलू की खेती करने वाले किसान सब्जियों और गेहूं की फसल भी तैयार करते हैं। वैसे तो आमतौर पर आलू की फसल जनवरी माह की शुरुआत में ही तैयार होती है, लेकिन 60 दिन में तैयार होने वाले आलू की अगैती फसल 15 दिसंबर तक बाजार में आने की संभावना बनी रहती है।

यदि मौसम खराब नहीं होता तो दिसंबर की शुरुआत में आलू की खुदाई होने लगती है। मानधाता इलाके के आलू व्यापारी रामलखन पटेल ने बताया कि 15 दिसंबर तक आलू की खोदाई होगी। स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाला आलू बाजार में आने के बाद इसके दाम गिरेंगे। हालांकि इससे पहले फतेहपुर, पंजाब, कन्नौज समेत पश्चिमी जनपदों से आलू आने के बाद भी दाम में कमी आ सकती है। जनपद के अलावा प्रयागराज के मऊआइमा व सोरांव से भी स्थानीय आलू की खेप आती है। 

नए आलू में नहीं है स्वाद, पुराने की डिमांड बरकरार

बाजार में बिकने वाला नया आलू अभी कच्चा है। दुकानदार मानते हैं कि बाहर से आने वाला नया आलू लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। चूंकि यह आलू कच्चा है। जिससे उसका कोई स्वाद नहीं मिलता। इस वजह से पुराने आलू की डिमांड अभी भी बरकरार है। नया आलू बाजार में 65 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें