फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ः फैंसी डे्रस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने दिखाया हुनर 

Sun, 07 Apr 2019 01:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
aprajita - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
बासंतिक नवरात्र के पहले दिन शनिवार को शहर के अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी में अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, राम-लक्ष्मण, मां सीता का रूप धारण कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


तक्षशिला हाऊस से शुभि सिंह, वैष्णवी शर्मा, सोनाक्षी श्रीवास्तव, शिक्षा गौतम, प्रत्युश सिंह, मानसी श्रीवास्तव, विक्रमशिला हाऊस से दृष्टि सिंह, अदित्रि सिंह, अराध्या त्रिपाठी, अंशिका उपाध्याय, यशि त्रिपाठी, समृद्धि शुक्ला, दिव्यांश श्रीवास्तव, उम्मी जानिब, नालांदा हाऊस से अराध्य सिंह, आशी सिह, अपराजिता सिंह व कौशांबी हाऊस से आशिता सिंह, हापसा अख्तर, अस्मिता सोनी, समृद्धि शुक्ला ने देवी- देवताओं के विभिन्न रूप धारण किए।

इस दौरान प्रत्युश सिंह प्रथम, मानसी व समृद्धि द्वितीय, शुभि सिंह व आदित्रि सिंह ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रबंधक प्रभात शर्मा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह, पूजा सिंह, अमितेंद्र श्रीवास्तव, आकांक्षा, अंजू, अनामिका सिंह, शिल्पी, अपूर्वा, किरन, अनीता, रिचा, इरफान, उद्देश्य, ओम, हरिकेश, संतोष, अमरजीत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा चुनाव 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें