फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कोतवाल की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
पट्टी तहसील में मांगो को लेकर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तहसील के अधिवक्ताओं ने कोतवाल की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए तहसील गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी की और हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कोतवाल नरेंद्र सिंह का व्यवहार आम जनता व अधिवक्ताओं के प्रति गैरजिम्मेदाराना है।
विज्ञापन

जिससे जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। कोतवाल की गलत कार्यशैली के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुलिस फर्जी खुलासे कर अपनी पीठ थपथपा रही है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगया कि चुनाव के दौरान से तहसील के बार भवन पर पुलिसकर्मियों ने कब्जा कर रखा है, उसे खाली नहीं कराया जा रहा है।
अधिवक्ताओं ने एक स्वर से कोतवाल के स्थानांतरण की मांग उठाई। कहा कि जब तक कोतवाल का ट्रांसफर नहीं होगा तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। इस मौके पर रवी सिंह, अभिषेक शुक्ल, मनीष ओझा, शैलेंद्र तिवारी, वंशबहादुर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, चंदन सिंह, विजय यादव, अमित चौरसिया, समेत भारी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें