फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली कटौती और फॉल्ट से शहर बेहाल, पानी का संकट भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को लगातार बिजली कटौती और तकनीकी फॉल्ट के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। ओल्ड पॉवर हाउस से जुड़े एमजी मार्ग समेत कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से हर आधे घंटे और एक घंटे पर बिजली आती-जाती रही। जंपर खराब होने और केबल लटकने की समस्या के चलते दो से तीन ट्रांसफॉर्मर बंद रहे, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

अल्लापुर के कई इलाकों में भी सुबह से रात तक लगातार बिजली कटौती होती रही। इससे क्षेत्र में रहने वाले प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाई में काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती, जिससे अचानक बिजली जाने पर रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो जाते हैं और पानी का संकट भी गहरा जाता है।
उधर, झलवा के कई इलाकों में रविवार देर रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। घुंघरू चौराहे के पास स्थित मार्केट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण रविवार रात करीब 11 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जिसके बाद देर रात करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। गर्मी के बीच रातभर बिजली कटौती से लोगों की नींद में खलल पड़ा।
विज्ञापन


राजरूपपुर, अटाला और कसारी-मसारी क्षेत्रों में भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। प्रीतम नगर क्षेत्र में कबीर मंदिर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे बिजली चली गई, जो करीब 12 बजे बहाल हुई। मनोहरपुर फीडर भी कुछ समय तक बंद रहा, जिससे आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी हुई।
-
केबल लगाने के लिए कई इलाकों में लिया जाएगा शटडाउन
प्रयागराज। न्यू बेली पावर हाउस के अंतर्गत मम्फोर्डगंज और राजापुर एसटीपी के अधूरे कार्य पूरे करने के लिए 11 हजार वोल्ट के केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सोमवार को विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक जगराम फीडर, बेली रोड और जगराम चौराहा क्षेत्र में शटडाउन लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक एचआईजी फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी, जिससे एचआईजी कॉलोनी और लाला लाजपत राय रोड क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें