फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान, जीव विज्ञान के अलग-अलग अधियाचन के लिए आज से 15 तक खुलेगा पोर्टल

Tue, 08 Dec 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी एवं प्रवक्ता का विज्ञापन निरस्त किए जाने के बाद अब नए सिरे से टीजीटी जीव विज्ञान एवं विज्ञान का अलग-अलग अधियाचन लिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अपना पोर्टल आठ से 15 दिसंबर 2020 के बीच खोलेगा। इस दौरान केवल टीजीटी विज्ञान एवं जीव विज्ञान के लिए ही अधियाचन लिया जाएगा। इसमें दूसरे विषयों का अधियाचन स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे में नए विज्ञापन में पदों की संख्या में अंतर नहीं होगा। 
विज्ञापन


चयन बोर्ड की ओर से 29 अक्तूबर को जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में आठ नवंबर 2019 तक मिले अधियाचन में विज्ञान एवं जीव विज्ञान के खाली पदों को मिलाकर उसे टीजीटी विज्ञान के रूप में विज्ञापित किया गया था। नए तरीके से विज्ञापन जारी करने से पहले यूपी बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट ऐक्ट 1921 में बदलाव नहीं किए जाने से पूरी भर्ती प्रक्रिया विवाद में फंस सकती थी। इस कारण से चयन बोर्ड ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर विज्ञान एवं जीव विज्ञान के लिए नए सिरे से अलग-अलग अधियाचन लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें