फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानी के दर्शन को भरे रहे पंडाल

Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडालों में सोमवार का दिन विशिष्ट रहा।  अंतिम दिन होने के कारण बिजली की चकाचौंध रोशनी के बीच देवी प्रतिमाओं को निहारने के लिए लोगों ने एक पंडाल से दूसरे पंडाल के चक्कर लगाए। पंडालों में देर रात तक जमावड़ा लगा।
विज्ञापन


पूजा पंडालों में नवमी पूजा, पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण, संध्या आरती के बाद भोग, भंडारा में भी लोग जुटे। पर्व पर बांग्ला समाज उत्साहित दिखा।
दरभंगा कालोनी बारवारी, करेलाबाग बारवारी, अतरसुइया दुर्गापूजा बारवारी, लूकरगंज बारवारी,  नेतानगर कीडगंज, जार्जटाउन बारवारी, सार्वजनिन पूजा कमेटी कालिंदीपुरम, रामानंद नगर बी.एच.एस. दुर्गा पूजा कमेटी भारद्वाज पुरम, बाई का बाग, शास्त्रीनगर, टैगोरटाउन बारबारी, साउथ मलाका, शाहगंज, सुलेम सराय सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, प्रीतम नगर सुलेमसराय, सिविल लाइंस दुर्गा पूजा कमेटी, बाघम्बरी सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी आदि पूजा पंडालों में ढाक की मंगलध्वनि के बीच महानवमी पर पुष्पांजलि, महाभोग हवन आदि अनुष्ठान हुए।

पूजा के बाद मेले का मजा
 शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के पास लगा मेला सोमवार को चरम पर रहा। बाई का बाग, रामबाग, साउथ मलाका, खुल्दाबाद सहित विभिन्न पूजा पंडालों के पास बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले, मनोरंजक साधन और खाने-पीने के स्टाल बड़ी संख्या में मौजूद थे। देवी प्रतिमाएं देखने आए लोगों ने वहां कुछ देर रुककर स्टाल भी देखे और व्यंजनों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन


 पहले दर्पण, फिर प्रतिमा विसर्जन
 दुर्गा पूजा पंडालों से मंगलवार को देवी विसर्जित हो जाएंगी। सुबह नौ बजे दशमी पूजा, सिंदूर उत्सव,  के बाद दर्पण विसर्जन होगा। फिर देवी प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया आरंभ होगी। देवी प्रतिमाएं प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए तालाबों में विसर्जित की जाएंगी।  दुर्गापजा समिति एवं बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 अक्तूबर को विभिन्न कमेटियों को विभिन्न वर्गों में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें