फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : भाजपा नेता संजय जोशी ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा दौरा

Mon, 13 Dec 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

पार्टी नेताओं के अनुसार उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति पर चर्चा के साथ टिकट के दावेदारों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इस बाबत कार्यकर्ताओं के मन को भी टटोला। केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की तथा विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया।
विज्ञापन
संजय जोशी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय संगठन महासचिव संजय जोशी के प्रयागराज आगमन से भाजपा के भीतर की सियासत भी गरमा गई है। उनका यह निजी दौरा रहा लेकिन कार्यकर्ताओं संग वार्ता कर संगम की सियासी नब्ज भी टटोली। ऐसे में उनके आगमन ने टिकट के दावेदाराें की धड़कनें भी बढ़ा दी हैं। भाजपा नेता हंडिया में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और वहीं से सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रयागराज एक्सप्रेस से आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी क्रम में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में उन्होंने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग वार्ता की।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं के अनुसार उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति पर चर्चा के साथ टिकट के दावेदारों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इस बाबत कार्यकर्ताओं के मन को भी टटोला। केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की तथा विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक परिश्रम का हवाला देते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। स्वागत  करने वालों में देवेंद्र नाथ मिश्र, महेश मधुकर, रमेश पाडेय, मनोज दुबे, परमात्मा सिंह आदि शामिल रहे।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से वापस हुई भारत की पौराणिक-सांस्कृतिक विरासत

वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से प्रयागराज में उल्लास का माहौल है। इस मौके पर सोमवार को यहां भी शिवालयों में रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। शहर पश्चिमी में पांच मंदिरों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। राजरूपपुर हनुमान मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि गजनी और बाबर ने हिंदुओं का उत्पीड़न किया और धर्म परिवर्तन करवाया। अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से भारत की संस्कृति एवं पौराणिक विरासत वापस हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का दूसरा नाम ही विकास है। इसके बिना विकास हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन


मंत्री ने हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की भी आलोचना की। कार्यक्रम में मंत्री की पत्नी डॉ. नीता सिंह, पवन श्रीवास्तव, शोभिता श्रीवास्तव, इभा सिन्हा, रीता साहू आदि शामिल रहीं। भाजपा महानगर इकाई की ओर से भी शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं पूजन हुआ। कटरा, मनकामेश्वर, भोले गिरी, बरगद घाट हनुमान मंदिर, समया देवी कटघर मंदिर, बहादुरगंज, खुल्दाबाद आदि स्थानों पर स्थित मंदिरों में आयोजित पूजन-अर्चन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी आदि शामिल रहे। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बहादुरगंज शिवमंदिर पूजन हुआ। पूजन कार्यक्रम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मोर्चा की मंडल अध्यक्ष स्वाति गुप्ता, किशोरी लाल जायसवाल, गीता श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता,  पार्षद अनूप मिश्रा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें