फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रास्ते का विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, मोबाइल भी छीना, छह नामजद

Thu, 22 Feb 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिलखुआ गांव निवासी भारत लाल और अनिल पटेल के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। मामले को सुलझाने के लिए भारत लाल ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी। बुधवार दोपहर में कांस्टेबल सुधीर कुमार और एक अन्य सिपाही के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
up police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखुआ में जमीन का विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और पिटाई करने के साथ ही वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों का मोबाइल लूट लिया। थाने से बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची तो ग्रामीण फरार हो गए। आरोपियों के घर में फिलहाल ताला बंद है। पुलिस ने छह नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इधर, पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की।

पिलखुआ गांव निवासी भारत लाल और अनिल पटेल के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। मामले को सुलझाने के लिए भारत लाल ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी। बुधवार दोपहर में कांस्टेबल सुधीर कुमार और एक अन्य सिपाही के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान बातचीत में ही विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि अनिल कुमार पटेल और घर की महिलाओं ने गारी देते दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


उन पर पथराव कर जमकर पीटा और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने पुलिस का मोबाइल छीन लिया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना मऊआइमा थाने की दी तो भारी फोर्स गांव पहुंची। इस बीच शरारतीतत्व घरों में ताला बंद कर फरार हो गए। सिपाही सुधीर कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, गांव के भुवल कुमार उर्फ राजू का आरोप है कि पुलिस ने उसकी कार में तोड़फोड़ की है। वह गांव छोड़ कर खेतों में पनाह लिए हुए हैं। गांव के अधिकांश लोग घरों में ताला बंदकर फरार हैं।

इंस्पेक्टर मऊआइमा राघवेंद्र सिंह का कहना है कि इस घटना में आधा दर्जन को नामजद जबकि एक दर्जन अज्ञातों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप झूठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें