फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में लूट के आरोपियों ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 08:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली पुलिस पर बुधवार सुबह घेराबंदी के दौरान लूट के आरोपियों ने फायर झोंक दिया। गनीमत ये रही कि गोली किसी को लगी नहीं। बाद में जवानों ने दौड़ाकर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली अंतरगत मकदूमपुर चौकी क्षेत्र में काली पल्सर सवार लुटेरों ने आतंक मचाकर रख दिया ?था। पुलिस इन बदमाशों की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार सुबह मकदूमपुर चोकी प्रभारी अमिताभ सिंह को खबर मिली कि लुटेरे असरावल गांव के समीप खड़े होकर किसी सा?थी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना ?मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं।

बाद में पुलिस वालों ने दौड़ाकर आरोपी मो. फिरोज पुत्र अनीश निवासी सालेपुर थाना करारी व राजू पुत्र जमील अहमद निवासी मलाक भायल थाना कोखराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने 26 जुलाई को शेरगढ़ निवासी छात्र विपिन भारतीय से हुई लूट की घटना में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोनए तमंचाए जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें