रजत व प्रकाश पर नौ-नौ मुकदमे
एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि रजत व प्रकाश कई आपराधिक वारदातें कर चुके हैं। दोनों पर नौ-नौ मुकदमे दर्ज हैं। रजत हत्या के मामले में पिछले महीने ही जेल से छूटकर आया है। 2020 में अल्लापुर में सचिन सोनकर की हत्या में वह जेल भेजा गया था। सचिन को गोली मारने के बाद उसका शव कब्रिस्तान में फेंक दिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज के घर बम फेंकने में भी जा चुका है जेल
कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकाश सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज अशोक भूषण के पैतृक मकान पर बमबाजी में भी जेल जा चुका है। पिछले साल 23 अगस्त को कर्नलगंज के हाशिमपुर मोहल्ले में यह घटना हुई थी। इस मामले में कुल छह लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे जिनमें प्रकाश भी शामिल था। पुलिस ने खुलासा किया था कि अपनी प्रेमिका के परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने वाले युवक को डराने के लिए प्रकाश ने अपने साथियों संग यह वारदात की थी। दहशत फैलाने के लिए ही उसने रिटायर जज के पैतृक मकान की दीवार पर बम फोड़ा था। जबकि जज के परिवार से घटना से कोई लेना-देना नहीं था।