prayagraj news : कृषि विधेयक के विरोध में जुलूस निकाल रहे इविवि छात्रों की पुलिस से जमकर झड़प हुई।
- फोटो : prayagraj
पुलिस ने अखिलेश यादव समेत एनएसयूआई राष्ट्रीय समन्वयक जितेश मिश्र, जिलाध्यक्ष अक्षय यादव, इकाई अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा, हरिकेश हैरी, कोमलाक्ष नारायण गिरी, अभिषेक द्विवेदी, समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश, शोध छात्रा नेहा यादव, समाजवादी छात्रसभा के अविनाश विद्यार्थी, जितेंद्र धनराज, सैफल, राहुल पटेल, आयुष, अभिषेक यादव, शिवबली, अभिषेक, मुबस्सिर, आइसा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवान समेत 24 छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। एसएफआई के विकास स्वरूप समेत अन्य छात्र संगठनों के कई छात्र नेता भी प्रदर्शन शामिल रहे।