फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को शुआट्स वीसी की तलाश, विजिटर बैठाने की तैयारी

Wed, 20 Dec 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शुआट्स में गबन, वित्तीय अनियमितताओं और जमीन बेचने के आरोप में फंसे कुलपति आरबी लाल और प्रोवीसी एसबी लाल की पुलिस को तलाश है। एक्सिस बैंक में 23 करोड़ के गबन में जमानत खारिज होने के बाद वह परिसर से नदारद हैं। प्रोवीसी भी गायब हैं। रजिस्ट्रार और निदेशक प्रशासन पहले से जेल में हैं। ऐसे में विवि में कामकाज और शैक्षणिक व्यवस्था अस्तव्यस्त हो गई है। जिसकी रिपोर्ट डीएम तथा अन्य माध्यम से शासन को भेज दी गई है। उस रिपोर्ट के आधार पर शासन में विजिटर बैठाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


विवि के बायलॉज में स्पष्ट है कि अनियमितता या फिर वीसी और प्रोवीसी न हों तो राज्यपाल किसी भी संकाय के डीन को विजिटर नामित कर सकते हैं। विजिटर पूरी तरह से कुलपति और सह कुलपति के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। हालांकि एसडीएम करछना ने अपनी रिपोर्ट में रिसीवर बैठाने की सिफारिश की थी। इसी रिपोर्ट को डीएम ने शासन को संस्तुति सहित भेज दिया है।
सूत्रों का कहना है कि शासन में शुआट्स के बायलॉज का अध्ययन किया जा रहा है। उन्हीं के आधार पर शासन और राज्यपाल की ओर से अगले सप्ताह तक कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए शासन स्तर पर विधिक राय भी ली जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आधा दर्जन मुकदमों में वांछित शुआट्स के कुलपति आरबी लाल और प्रोवीसी एसबी लाल की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई है।
दो दिन पहले हाईकोर्ट ने एक्सिस बैंक से शुआट्स के 23 करोड़ के गबन के मामले में कुलपति की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। उसी के बाद से पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। इस प्रकरण में 17 आरोपी जेल जा चुके हैं। इन दोनों की तलाश की जारी है। इस प्रकरण में रजिस्ट्रार रोबिन एल प्रसाद और निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल इन दिनों जेल में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें