फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटि सुधार के लिए धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हटाया 

Fri, 23 Oct 2020 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में आवेदनपत्र की गलती सुधारने के लिए चार दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों पर बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने बल प्रयोग कर बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय से हटा दिया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी घायल भी हो गए। हालांकि, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने धरना स्थगित कर दिया है। उनका कहना है कि सचिव प्रताप सिंह बघेल ने फोन पर उनकी समस्या दूर करने के लिए दो नवंबर तक का समय मांगा है। 
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन में मानवीय भूल सुधारने के लिए अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। धरने पर बैठी ममता सुमन का कहना था कि चार दिन से लगातार हम सब अपनी मांग को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंच रहे हैं। उनके साथ पुलिस ऐसा व्यवहार बर्दाश्त योग्य नहीं है।

रोहित तिवारी एवं तुषार का कहना था कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय आते नहीं और दूसरे अधिकारी हमारी बात सुनते नहीं। हालांकि, सचिव ने दो नवंबर तक का समय लिया है, यदि मांग नहीं मानी गई तो आगे फिर आंदोलन होगा। धरने पर बैठने वालों में प्रमुख रूप से आशीष त्रिपाठी, स्वाति सिंह, बबली पाल, आशुतोष श्रीवास्तव, रेखा वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें