फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

police Bharti : अभ्यर्थियों के लिए चली चार स्पेशल ट्रेन, बसों में रही भीड़, आज भी जारी है सुविधा

Sun, 01 Sep 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोडवेज की बसाें से काफी अभ्यर्थी रवाना हुए। शाम को सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी संख्या की वजह से बसें कम पड़ गईं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रयागराज रीजन की बसों में 41,700 अभ्यर्थियों ने फ्री सफर किया।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद घर जाने के लिए बस में चढ़ने के लिए मची रही जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रामबाग से बलिया के लिए दो और प्रयागराज जंक्शन से चोपन व वाराणसी के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। वहीं, नियमित ट्रेनों में भी अभ्यर्थियों की भीड़ गई।

विज्ञापन


उधर, रोडवेज की बसाें से काफी अभ्यर्थी रवाना हुए। शाम को सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी संख्या की वजह से बसें कम पड़ गईं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रयागराज रीजन की बसों में 41,700 अभ्यर्थियों ने फ्री सफर किया।

पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर बाद जंक्शन पर अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए। शाम होते-होते भीड़ बढ़ गई। इस बीच चोपन और बनारस के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन से काफी अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस रोडवेज पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
शाम को चौरीचौरा एक्सप्रेस से भी काफी अभ्यर्थी गए। यही स्थिति सीमांचल, नाॅर्थ-ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी रही। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय से छिवकी तक चलने वाली मेमू सूबेदारगंज तक चलाई गई।

वहीं, वापसी करने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ की वजह से सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन पर बसें कम पड़ गईं। बसों में बैठने के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। पूर्वांचल के जिलों से आए अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रही। इस वजह से वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर रूट पर बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए। इसके अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या जाने वाले अभ्यर्थियों की भी संख्या ज्यादा रही।

एआरएम सिविल लाइंस जयकरन ने बताया कि एडमिट कार्ड दिखाने पर फ्री सफर की सुविधा एक सितंबर को भी रहेगी। वहीं, प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार को कितनों ने सफर किया, इसका आंकड़ा रविवार को आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें