जुमे पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला पुलिस देर रात तक कवायद करती रही। इसके तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही होटलों, ढाबों व लॉज में ठहरने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई।
जुमे पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के क्रम में पुलिस ने होटलों, ढाबों व लॉज में जाकर चेकिंग की गई। इस दौरान आगंतुक रजिस्टर खंगाले गए और होटल में आने-जाने वालों की जानकारी भी हासिल की गई। पुराने शहर से लेकर सिविल लाइंस समेत तमाम थाना क्षेत्रों में पुलिस देर रात तक चेकिंग करती रही। साथ ही संचालकों को हिदायत भी दी गई कि बिना आईडी प्रुफ चेक किए किसी को भी ठहरने न दिया जाए।
विज्ञापन
जुमे पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला पुलिस देर रात तक कवायद करती रही। इसके तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही होटलों, ढाबों व लॉज में ठहरने वालों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में स्थित होटलों व ढाबों में पहुंचीं। यहां आगंतुक रजिस्टर खंगाले गए और पिछले कुछ दिनों के बीच आए मेहमानों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई।
पुलिस ने संचालकों को हिदायत दी और यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, ढाबों व लॉज में जाकर चेकिंग करें। इसी के तहत यह अभियान चलाया गया। फिलहाल कहीं से किसी संदिग्ध के मिलने की सूचना नहीं है।