फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमा की तलाश में धूमनगंज से लेकर कौशाम्बी तक दबिश

Sun, 14 Jun 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: शिक्षक भर्ती घोटाले का सरगना और मास्टर माइंड केएल पटेल। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

नकल माफिया चंद्रमा यादव की तलाश में रविवार को एसटीएफ और पुलिस की टीम ने धूमनगंज से लेकर कौशाम्बी के कई इलाकों में दबिश दी। चंद्रमा तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके कई रिश्तेदारों को उठाया है ? उनसे चंद्रमा के ठिकाने की बाबत पूछताछ की जा रही है। चंद्रमा के दो मोबाइल नंबर बंद हैं।

विज्ञापन


यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह इस समय कोई और मोबाइल नंबर का प्रयोग कर रहा है। पुलिस की एक टीम ने रविवार को भदोही में मायापती दुबे और उसके सहयोगियों की तलाश की। 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में पुलिस ने सरगना केएल पटेल समेत 11 लोगों को जेल भेज दिया है।

Trending Videos

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
अब पुलिस नकल माफिया चंद्रमा यादव और मायापती दुबे को ढूंढ़ रही है। रविवार को एसटीएफ की टीम ने सोरांव पुलिस के साथ धूमनगंज में चंद्रमा के घर और उसके स्कूल में दबिश दी। पुलिस ने स्कूल के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ  की। चंद्रमा के घरवालों से करीबी रिश्तेदारों के नाम पते और मोबाइल नंबर लिए गए।

इसके बाद पुलिस ने पूरामुफ्ती, सरायआकिल और मंझनपुर इलाकों में कई जगह दबिश दी। कई रिश्तेदारों को उठाया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। जेल से छूटने के बाद चंद्रमा की किन लोगों से बात हुई, यह पता लगाने के लिए पुलिस ने चंद्रमा के दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स निकाली है।

teacher - फोटो : social media
जिस दिन गैंग पकड़ा गया था, उस दिन चंद्रमा कहां था। इसके लिए पुलिस ने उसके फोन के टावर की लोकेशन भी निकलवाई है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक केएल पटेल और ललित त्रिपाठी के बयान से मामले में चंद्रमा यादव की भूमिका साफ-साफ नजर आ रही है। गैंग जो भी पेपर आउट करवाता था, वह चंद्रमा के स्कूल से ही आता था।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा के पकड़े जाने के बाद इस बात का खुलासा होगा कि उसने केएल पटेल और मायापती दुबे के अलावा और किस किस गैंग को पेपर दिया था। पुलिस ने रविवार को मायापती दुबे तथा उसके साथियों की तलाश में भदोही जौनपुर और गंगा पार के कई इलाकों में दबिश दी। सब मोबाइल बंद करके फरार हैं। उनके कुछ रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

चंद्रमा यादव की तलाश में आज कई जगह दबिश दी गई। उसके कई रिश्तेदारों से पूछताछ हुई है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। नीरज पांडे एएसपी, एसटीएफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें