फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो साल की लापता मासूम को पुलिस ने दो घंटेे में खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महर्षि चौराहे से शुक्रवार दोपहर को अपने पिता के साथ सामान लेने गई दो साल की मासूम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने नैनी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। नैनी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लापता हुई मासूम को दो घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 तथा ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर शुक्रवार दोपहर पहुंची एक महिला ने बताया कि उसके पति शराब के नशे में थे और अपनी दो साल की पुत्री को गोद में लेकर बाजार चले गये थे। बाजार से सामान खरीदने के बाद शराब के नशे में होने के कारण अपनी पुत्री को बाजार में ही भूल गए और अकेले घर चले आए। महिला ने पुत्री के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नही दे पाए। सूचना पर मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनी पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं। गठित पुलिस टीम ने आईसीसीसी के तहत लगे कैमरों की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के मासूम केा खोजकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें