फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाइवे किनारे पेड़ से टकराने के बाद बरामदे में घुसी कार, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर स्थित मनूकापूरा गांव के सामने शुक्रवार भोर में अनियंत्रित कार नीम के पेड़ में टक्कर मारते हुए घर के बरामदे में जा घुसी। संयोगवश बरामदे में कोई सोया नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। हादसे में कार में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कार में सवार पांच लोग बरात से लौट रहे थे। पांचों लोग एक ही परिवार के थे। कार जैसे ही हाइवे पर मनूकापूरा गांव के सामने पहुंची वैसे ही कार चालक को नींद आ गई। कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क के किनारे नीम के पेड़ से जा भिड़ी फिर एक घर के बरामदे में जा घुसी। कार में सवार लोग जिगना हरगढ़ गांव के बताए जा रहे हैं। संयोग अच्छा था कि बरामदे में कोई सोया नहीं था। गौरतलब हो कि इसी साल एक जनवरी को मनूकापूरा गांव के सामने अनियंत्रित एक कार चन्द्रमा प्रसाद जायसवाल के घर में जा घुसी थी। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें