फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूर अली पार्क में घुसी पुलिस, विरोध के बाद लौटी

Sat, 18 Jan 2020 07:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
एनआरसी, सीएए के विरोध में मंसूर अली पार्क में छह दिनों से जारी धरने के क्रम में शुक्रवार को तनाव की स्थिति रही। जुमे की नमाज से पहले पार्क में बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई थी। लेकिन, धरने में शामिल महिलाओं ने जब इसका तीव्र विरोध किया तो महिला सिपाही वापस हो गईं लेकिन तनाव को देखते हुए पार्क के आसपास भारी फोर्स तैनात रही। उधर, बारिश के बावजूद मांग के समर्थन में महिलाएं दिन रात मंसूर अली पार्क में डटी रहीं। सुबह बारिश के दौरान थोड़ी हलचल हुई, महिलाएं पेड़ और टेंट के नीचे एकत्रित हो गईं। पार्क में कीचड़ हो गया था। इसलिए कुर्सी मंगा ली गई। लेकिन आसपास के दर्जनों युवकों ने नगर निगम की मदद से पार्क की सफाई की। दोपहर12 बजे तक धरना फिर पुराने स्वरूप में आ गया। बारिश और ठंड के बावजूद धरना स्थल पर महिलाओं तथा अन्य लोगों की भीड़ बढ़ती ही गई। वहीं डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने धरने पर किसी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
जुमे की नमाज के बाद वहां महिलाओं की संख्या बढ़ गई। इस दौरान पार्क के चारों तरफ फोर्स तैनात रही। पुलिस के अधिकारी भी सादी वर्दी में धरना स्थल पर मौजूद रहे। विरोध को देखते हुए वरिष्ठ अफसर भी कुछ दूरी पर मौजूद थे। आशंकाओं के बीच दिन में तीन बजे तक पूरा पार्क भर गया था। इसमें बड़ी संख्या में अलग-अलग संगठनों के लोग भी शामिल रहे। पुरुषों को पार्क से बाहर कर दिया गया था। नेहा यादव, जनवादी संगठन की मधु गर्ग, सुनील मौर्या, सबीहा मोहानी, खुशनुमा बानो आदि ने आंदोलन के उद्देश्य को दोहराया। साथ ही धरने के बढ़ते दायरे में शामिल महिलाओं को बधाई दी। इरशाद उल्लाह, सै.मो.अस्करी आदि ने कहा कि सरकार पर से लोगों का भरोसा उठ चुका है। पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। सरकार को सीएए, एनआरसी कानून वापस लेना ही पड़ेगा। धरना स्थल पर महिलाओं तथा अन्य लोगों के आने-जाने, संबोधन, नारेबाजी का दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
पार्क में ही अदा की नमाज, मांग के लिए मांगी दुआएं
धरने में शामिल महिलाओं ने पार्क में ही जुमे की नमाज पढ़ी। बुजुर्ग महिला चांद बाजी की इमामत में नमाज के बाद देश में अमन चैन बनाए रखने और धरने के मकसद को अंजाम तक लाने के लिए दुआएं मांगी। सभी ने सलाम भी पढ़ा। दिन में करीब तीन बजे अटाला स्थित बड़ी मस्जिद के इमाम अहमद अली ने दुआएं पढ़ाईं।

4 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
एटक ने किया समर्थन
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की शुक्रवार को हुई बैठक में सीएए, एनआरसी के विरोध में जारी धरने का समर्थन किया गया। सदस्यों ने धरने में शामिल लोगों पर एफआईआर लिखाए जाने का विरोध भी किया। बैठक में रामफेर तिवारी, नसीम अंसारी, रामसागर, अनु सिंह, मुस्तकीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

मंसूर अली पार्क के अलावा आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। आंदोलनकारियों की ओर से ही हर प्रमुख स्थान पर कैमरे लगाए गए हैं। धरने में शामिल लोगों को आशंका है कि आंदोलन को खत्म कराने के लिए अराजक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लए एक दर्जन से अधिक कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
नागरिकता बचाओ गोष्ठी आज

आल इंडिया पीपुल्स फोरम की ओर से नागरिकता बचाओ विषय पर शनिवार को दिन में दो बजे अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में गोष्ठी होगी। इसे पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन, इंसाफ मंच के मोहम्मद सलीम आदि संबोधित करेंगे। अध्यक्षता फोरम के ओड़ी सिंह करेंगे। गोष्ठी को नागरिक समाज का भी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

7 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj news

8 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj news

9 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj news
विज्ञापन

10 of 10
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj news
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें