जगदगुरु रामानंदाचार्य की 720 जयंती पर बृहस्पतिवार को वैष्णव संप्रदाय के संतों ने माघ मेला में बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान घोड़ों पर सवार होकर संत-महंत निकले। ढोल-नगाड़ों पर रास्ते भर भांगड़ा नृत्य पर संत-भक्त झूमते रहे। यह शोभायात्रा खाक चौक व्यवस्था समिति की ओर से निकाली गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ramanadacharya jayanti
- फोटो : प्रयागराज
सुबह आठ बजे विजयराम भक्तमाल आश्रम के महंत विजयरामदास के शिविर में रामानंदाचार्य के चित्र की पूजा -आरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद खाक चौक के संतों-महंतों ने जुलूस की शक्ल में शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजा, घोड़ा व अन्य झांकियों के साथ डीजे पर भांगड़ा करते हुए संतों की टोलियां चल रही थीं। भजन -कीर्तन करते हुए शोभायात्रा त्रिवेणी संगम पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सविधि पूजन किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
ramanandacharya jayanti
- फोटो : प्रयागराज
इसके बाद हनुमान मंदिर में हाजिरी लगाकर रामानंदाचार्य मठ होते हुए शोभायात्रा आगे बढ़ी। मेला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी व मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने शोभायात्रा में शामिल संतों का स्वागत किया। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर सीताराम दास महात्यागी, जगत रामदास, दमोदरदास,विनैका बाबा, रामनरेश दास, हिटलर बाबा, रामहृदय दास, अभिराम दास, प्रह्लाद दास, जर्नादन दास, बंजरगदास, रामश्रेष्ठ दास, कपिल देव दास, मंजुल दास, मानस केशरी, प्रभुदास, रामेश्वर दास, रामेश्वर दास, ब्रजभूषणदास,शशिकांत दास, अयोध्या के नरसिंह दास, महामंडेश्वर संतोषदास सतुआ बाबा समेत सैकड़ों संत शामिल थे।