Police drives those trying to go on hunger strike
अनशन पर बैठने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने भगाया
0 छात्राओं ने लगाया आरोप पुलिस ने गंभीर धारा लगाकर जेल भेजने की धमकी दी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास के बाहर कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त संघर्ष समिति को अलीगढ़ मुस्लिम विवि छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने अपना समर्थन दिया है। महिला छात्रावास के बाहर सोमवार को अनशन पर बैठने की कोशिश कर रहे छात्र-छात्राओं को पुलिस ने भगाकर आंदोलनकारियों के पोस्टर, बैनर सहित अनशन स्थल पर मौजूद सभी सामग्री जब्त कर लिया। अनशन स्थल पर मौजूद छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया गया कि यहां दिखाई पड़ी तो गंभीर धाराओं में जेल भेज दी जाओगी।
अनशन रोकने पहुंचे पुलिस वालों से जब छात्राओं ने सवाल किया कि जग धारा 144 का सम्मान करते हुए हम अपनी संख्या चार से कम रख रहे हैं तो हमारे उपर बर्बरता क्यों किया जा रहा है। छात्राओं का कहना था कि पुलिस वाले उपर से दबाव की बात कहकर अनशन नहीं करने दिया। इविवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला छात्रावास के गेट पर जाकर जो छात्राएं अनशन पर बैठने आई थीं उन्हें अलग-अलग धमकाया और दबाव बनाकर कहा कि अनशन में गई तो गंभीर धाराओं जेल भेज दिया जाएगा। संयुक्त संघर्ष समिति ने पुलिस की मनमानी की निंदा की है। छात्रों ने इस बात की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है।संयुक्त संघर्ष समिति के अनशन को समर्थन देने अलीगढ़ मुस्लिम विवि छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज आने वाले थे पुलिस ने उनके आने से पहले अनशनकारियों को धमकाकर हटा दिया। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। समिति ने छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की निंदा की।