उतरांव थाना क्षेत्र के दमगड़ा गांव में पत्नी की हत्या करने का आरोपी मोहम्मद अनवर बुधवार को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि पैसे की तंगी के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया था। यही नहीं, शव को दफनाने के लिए कब्र भी खोद ली थी। हालांकि इससे पहले ही भंडा फूट गया। पुलिस ने सलमा की मां की तहरीर पर पांच पर केस दर्ज किया है।
दमगड़ा गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक का बेटा अनवर अली एक माह पहले सऊदी अरब से आया था। आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान था। काम काम करने के लिए मुंबई भी जाना चाहता था लेकिन उसके ससुर वाजिद अली उसे मना कर देते थे। जिससे पैसे के अभाव में घर का खर्च नहीं संभाल पाता था। उसके अवैध संबंध की भी बात सामने आ रही है। इसी वजह से अक्सर वह तनाव में रहता था। सोमवार की रात घटना के पहले पत्नी सलमा बानो से विवाद भी हुआ। खाना खाने के बाद पति पत्नी बच्चों सहित कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे अनवर ने पत्नी सलमा बानो का पहला हाथ से गला दबाया। इसके बाद दुपट्टे से कसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दरवाजे की आगे से कुंडी चढ़ा कर मौके से फरार हो गया।
पीएम में गला दबाकर हत्या की सामने आई बात
अनवर की मां दरवाजे पर सोई हुई थी। बच्चों के रोने की आवाज सुनने के बाद कमरें गई तो सलमा बेसुध पड़ी थी। सलमा बानो के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजन पहुंचे तो उसकी हालत को देखकर उनको शंका हुई की बेटी की हत्या हुई है। सूचना पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के मां साजिदा बेगम की तहरीर पर पुलिस ने पति अनवर अली, ससुर मुस्ताक, देवर तौसीफ, गुड़िया, गुड्डी जेठान सहित पांचके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।