फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ की तरह ही माघ मेला में दिशावार होगा ट्रेनों का संचालन, डीएम संग हुई अफसरों की बैठक

Thu, 11 Sep 2025 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला में अतिरिक्त टिकट काउंटर और वेटिंग एरिया की सुविधा भी लागू रहेगी। इसके अलावा, महाकुंभ की तरह डिजिटल सूचना प्रणाली और जीपीएस आधारित यात्री निगरानी सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे और जिला प्रशासन का अब माघ मेले की तैयारी पर फोकस है। इस बार माघ मेले में काफी श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने तय किया है महाकुंभ-2025 की तर्ज पर माघ मेले में भी प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों से दिशावार ट्रेनों का संचालन होगा। साथ ही प्रमुख स्नान पर्वों पर महाकुंभ वाला ही भीड़ प्रबंधन लागू किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की समन्वय बैठक में मेले की तैयारी का खाका तैयार किया गया। तय हुआ कि माघ मेला में भी दिशावार ट्रेनों का संचालन होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, प्रयागराज संगम, प्रयाग व फाफामऊ से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। प्रयाग-फाफामऊ और प्रयागराज संगम से अयोध्या, लखनऊ रूट, प्रयागराज रामबाग, झूंसी से वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज छिवकी, नैनी से सतना, झांसी रूट, सूबेदारगंज से कानपुर एवं प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, झांसी एवं सतना रूट की मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर अयोध्या एवं वाराणसी रूट की भी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से चलाई जा सकती है।

माघ मेला में अतिरिक्त टिकट काउंटर और वेटिंग एरिया की सुविधा भी लागू रहेगी। इसके अलावा, महाकुंभ की तरह डिजिटल सूचना प्रणाली और जीपीएस आधारित यात्री निगरानी सिस्टम लागू किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर अस्थायी शेल्टर, मोबाइल टायलेट और मेडिकल बूथ भी स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और पुलिस की तैनाती महाकुंभ के माडल पर होगी। बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एडिश्नल कमिश्नर डाॅ. अजय पाल शर्मा, एडीआरएम दीपक कुमार, एडीएम मेला दयानंद प्रसाद आदि अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें