फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
फूलपुर के चौका मोढ़ पर भाकियू की महा पंचायत के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। - फोटो : PHOOLPUR
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के आरओ प्लांट में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन

आबकारी एवं फूलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान के आरओ प्लांट में चल रही नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। टीम ने यहां से करीब 1200 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट के साथ बड़े पैमाने पर फर्जी क्यूआर कोड, खाली ढक्कन, सील करने की मशीन आदि बरामद की है। मौके से दो लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

फूलपुर के ढोकरी गांव के पूर्व प्रधान रामचंद्र पटेल के आरओ प्लांट में काफी दिनों से स्प्रिट में मिलावट करके नकली शराब बनाने काम चल रहा था। सटीक सूचना मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी मोडवेल की अगुवाई में आबकारी और पुलिस टीम ढोकरी गांव पहुंच गई। उस समय आरओ प्लांट में कई लोग मौजूद थे। पुलिस के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौकेे से दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि बाकी भाग खड़े हुए। तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर से 6 बड़े ड्रमों में भरी करीब 1200 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट मिली। इसके अलावा वहां से हजारों की संख्या में खाली शीशियां ,रैपर, फर्जी क्यूआर कोड, बोतल सील करने की चार मशीनें समेत कई खाली ड्रम भी बरामद हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में देशी शराब की पेटियां भी मिलीं। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अर्पित पटेल उर्फ लवकुश पटेल एवं अवधेश पटेल पुत्रगण रामचंद्र पटेल बताया। जिला आबकारी अधिकारी संदीप बिहारी के मुताबिक उनकी निशानदेही पर संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पूछताछ के पकड़े गए दोनों लोगों ने माना कि बाहर से स्प्रिट लाकर यहां मिलावट की जाती थी। इसके बाद इसे शीशियों में भरकर बेच दिया जाता था। छापेमारी के दौरान सीओ फूलपुर रत्नेश्वर सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह, आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग, विजय प्रताप यादव, मानवेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, मैथिली शरण सिंह, महेन्द्र पाल के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें