फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक का करीबी वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन

धूमनगंज पुलिस ने रंगदारी मांगने व धमकाने के मामले मेें वांछित चल रहे आरोपी मटरू को गिरफ्तार कर लिया है। वह पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी है। उस पर राजू पाल हत्याकांड के गवाह को धमकाने का भी मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन


धूमनगंज पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मटरू पर पहला मामला तब दर्ज हुआ जब हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मो. अशरफ ने धमकाने, रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में उस पर रिपोर्ट लिखाई। 2017 में उस पर दूसरा मुकदमा भी अशरफ ने ही लिखवाया जिसमें दो लाख रुपये गुंडा टैक्स वसूलने का आरोप लगाया। तीसरा मुकदमा कर्नलगंज थाने में तब दर्ज हुआ जब राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल ने कचहरी परिसर में धमकाने के आरोप में मटरू समेत कई अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें