फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बीडीओ से मारपीट के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sun, 02 Apr 2023 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात मऊआइमा के खंड विकास अधिकारी से मारपीट करने वाले चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात मऊआइमा के खंड विकास अधिकारी से मारपीट करने वाले चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। मऊआइमा विकासखंड अंतर्गत जमुई गांव की रहने वाली सुषमा प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची से अपना नाम हटाए जाने से आक्रोशित थी।

विज्ञापन


सोरांव तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सुषमा अपने साथियों के साथ पहुंची थी। उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मऊआइमा खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी के साथ सुषमा का विवाद हो गया। चतुर्वेदी का आरोप है कि सुषमा और उनके साथियों ने उनके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की। हमला कर कपड़े फाड़ दिए। श्याम नारायण चतुर्वेदी की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने सुषमा समेत चार को नामजद किया।

इसके अलावा 8-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोरांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि नामजद आरोपी दादपुर नहर की पुलिया के पास मौजूद हैं। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने जमुई गांव के रहने वाले राजा त्रिपाठी, उसके दो बेटे हिमांशु तिवारी तथा दिव्यांशु तिवारी और ओम नारायण तिवारी को रविवार दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट रिमांड मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने चारों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें