फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरवई में दंपति हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Thu, 11 Mar 2021 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

थरवई में पिछले साल 18 अगस्त को हसनपुर कोरारी गांव में दंपति की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बंजारा गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चापड़ बरामद हुआ है जिससे हत्या की गई थी। बदमाशों के पांच साथियों को भी वांटेड किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


थरवई और कौंधियारा पुलिस ने बुधवार को कौंधियारा इलाके से कैमूर बिहार के राजकुमार उर्फ चहवा, भोजपुर के बुंदेला उर्फ सारंगी तथा पुजारी पासी निवासी चुनार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनका गिरोह घूम-घूम शहद बेचने और चारपाई बिनने का काम करता है। रात में वे पहले से चिन्हित गांवों में जाकर चोरी करते हैं। 18 अगस्त 2020 को थरवई के हसनपुर कोरारी गांव में संतोष प्रजापति और उनकी पत्नी सीमा की हत्या भी उन्हीं लोगों ने की थी। बदमाशों ने बताया कि वे गांव में एक घर में चोरी करने गए थे।

पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
चोरी के बाद सभी लोग संतोष के घर में घुस गए। संतोष झगड़ा करने पर आमादा हो गया। इसके बाद चापड़ और सरिया से उसकी हत्या कर दी। उसकी पत्नी सीमा को भी चापड़ से मार डाला गया था। घटना के बाद घर में गहने और नकदी लेकर सभी लोग भाग निकले थे। उसी रात को पूरा गिरोह मिर्जापुर चला गया था। उन लोगों ने बताया कि घटना वाली रात उनके साथ लवला खरवार, रोहित खरवार, जोशी खरवार, मुर्गी पांख और डेमी खरवार भी थे। एसपी गंगापार के मुताबिक इन पांचों को भी वांटेड किया गया है। 
विज्ञापन

arrested

बंजारा गिरोह से चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा, गहने बरामद 

जिस गिरोह ने थरवई में दंपति हत्याकांड को अंजाम दिया था, उसी गिरोह से चोरी की आठ घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोर गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से गहने समेत चोरी की तमाम चीजें बरामद की हैं। पुलिस ने चोरी की आठ वारदातों का खुलासा करते हुए राजकुमार उर्फ चहवा, बुंदेला उर्फ सारंगी, मुसकी, मोनू, आकाश और पुजारी पासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह ने कौंधियारा क्षेत्र में आठ चोरियों को अंजाम दिया था। उनके पास से सोने और चांदी के जेवरात, तीन चापड़ और पेचकस आदि चीजें बरामद हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें