न सिर्फ मारा पीटा गया बल्कि जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी की गई। इसके बाद गांव में किशोरी के पक्ष में तमाम लोग इकट्ठे हो गए। दो समुदायों का मामला होने के कारण जबर्दस्त तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। किशोरी के भाई की तहरीर पर तालिब ,कौशर ,अमन को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी तालिब, कौशर, अमन को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।