Police arrest one man with 60 laks illegal wine.
- फोटो : AU
प्रयागराज। एसटीएफ ने शनिवार को झूंसी के बजहा बगिया क्षेत्र में एक ट्रक से 60 लाख की अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानवरों के चारे की बोरियों में 44640 शीशियों को छिपाया गया था।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बजहा बगिया के पास अवैध शराब से भरा एक ट्रक खड़ा है। सूचना पर छापेमारी की गई। ट्रक चालक और मालिक संदीप निवासी फतेहगढ़ साहिब पंजाब को पकड़कर तलाशी ली गई। चारे की बोरियों में 44640 शीशियां अवैध शराब की भरी हुई थीं। बिल्टी जानवरों का चारा ले जाने के लिए बनी थी। गाड़ी का पेपर भी गलत था। इंजन और चेचिस नंबर भी गलत पाया गया। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि संदीप सिंह ट्रक मालिक भी है। वह अवैध शराब अंबाला के मन्नू पुनिया ने लोड किया था। इसे कौशांबी के बबलू उर्फ सोनू को पहुंचाना था। शराब पहुंचाने पर एक ट्रिप के लिए 40 हजार मिलते थे। अगर शराब पकड़ी नहीं गई तो 15 हजार और दिए जाते थे। झूंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मन्नू पुनिया और बबलू को भी वांटेड किया गया है।