डीएलएड में आए 3.28 लाख आवेदन
प्रदेश में डीएलएड की 241500 सीटों पर होना है प्रवेश
प्रयागराज। प्रदेश के सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में डीएलएड में प्रवेश के लिए कुल 328599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 11 जुलाई तक 398457 पंजीकरण के बाद 12 जुलाई को शुल्क जमा करने के बाद 328599 अभ्यर्थियों के आवेदन पूरे पाए गए। 13 जुलाई तक सचिव परीक्षा नियामक ने अभ्यर्थियों को आवेदन का प्रिंट निकालने का समय दिया था। प्रदेश में सरकारी एवं निजी बीटीसी कॉलेजों में कुल मिलाकर 241500 सीटों पर प्रवेश के लिए 17 जुलाई से डायट में काउंसलिंग शुरू होगी। काउंसलिंग के बाद पांच अगस्त से प्रवेश लेने वालों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम शुरू होगा।